National
Weather Update: कश्मीर में बर्फबारी शुरू, पीर की गली में जमी 2 इंच बर्फ; अगले 48 घंटे में 8 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। आज श्रीनगर शहर में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई। वहीं, कुपवाड़ा जिले के माछिल क्षेत्र के कटवारी गांव में ताजा बर्फबारी
लेखक Ashok Sharma143K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। आज श्रीनगर शहर में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई। वहीं, कुपवाड़ा जिले के माछिल क्षेत्र के कटवारी गांव में ताजा बर्फबारी हुई है। शोपियां की पीर की गली में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। यहां करीब दो इंच ताजा बर्फ जमा हो चुकी है।



