National
Weather Today: उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, अब शुष्क रहेगा और बढ़ेगी ठंड
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाओं क
लेखक Vijay Joshi185K पढ़े गए
-1794763666673.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं।
देहरादून और मसूरी के कुछ क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि, आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
-1795230664193.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


