राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक हुई। इसमें राज्य के अलग-अलग कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 73 कैदियों की रिहाई से जुड़े दस्तावेज की समीक्षा की गई। 
इसमें राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसित 20 नए मामलों के साथ पिछली बैठकों में रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए 53 मामलों पर भी चिंतन मंथन हुआ। सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद 26 कैदियों की रिहाई पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई।