National
अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का सवाल, 'प्रधानमंत्री बताएं दुष्यंत गौतम नहीं तो VVIP कौन?'
जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मामले में कथित वीवीआईपी की भूमिका की जांच करने के बजाय उन्हें सिक्किम का राज्य
लेखक ashok kadiyal118K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मामले में कथित वीवीआईपी की भूमिका की जांच करने के बजाय उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाकर सम्मानित किया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि यदि दुष्यंत गौतम वीवीआईपी नहीं हैं तो फिर वह कौन है। साथ ही अंकिता के बुजुर्ग माता-पिता को न्याय मिलने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। कहा जिस प्रकार तीन अभियुक्त जेल में हैं उसी तरह वीवीआईपी भी जेल में होना चाहिए।



