जागरण संवाददाता, भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश संगठन में युवा जोश और वरिष्ठ अनुभव का बेहतरीन समन्वय करते हुए भागलपुर के दो प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जदयू के वरिष्ठ एवं जुझारू युवा नेता व भागलपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साई को बिहार प्रदेश सचिव तथा नाथनगर के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।