जागरण संवाददाता, रामपुर। सपा के संस्थापक सदस्य आजम खान के जेल जाने के बाद से जिले में पार्टी बिखरती जा रही है। गुटबाजी बढ़ी हुई है। जिले में पार्टी दोफाड़ हो चुकी है। एक ओर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी हैं, जिन्हें खुद अखिलेश यादव ने लोकसभा में आजम खान के विरोध के बावजूद टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। वह चुनाव जीत गए और अखिलेश यादव के करीबी बन गए।
अपनी जीत के साथ ही उन्होंने आजम खान के जेल में रहने को लेकर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से आजम खान की नाराजगी उनसे इस कदर बढ़ गई कि अखिलेश यादव के प्रयास के बावजूद खत्म नहीं हो सकी।