राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गयाजी, पूर्णिया समेत राज्य के 13 जिलों से दिल्ली आने-जाने के लिए अब नियमित बसें चलेंगी। यह सभी बसें 18 मार्गों से होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। 
शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बिहार-दिल्ली अंतरराज्यीय बस सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई।