डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू धार्मिक गतिविधियों के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री की आलोचना की। परिषद ने उन्हें कृतघ्न बताते हुए आरोप लगाया कि वह उसी आस्था के हत्यारे बन गए हैं, जिसने उनकी सफलता में योगदान दिया।
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को एक्स पर पोस्ट में कहा कि हिंदू समाज के समर्थन से सफल होने वाले लोगों को उसी आस्था और परंपराओं के खिलाफ नहीं जाना चाहिए, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की।