National
40 हॉटस्पॉट, AI कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी; CAQM बैठक में विंटर एक्शन प्लान तेज करने के निर्देश
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाए गए एक्शन प्लान में हरियाणा सहित गुरुग्राम के पिछड़ने और लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर ब़ृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्म
लेखक Sandeep Kumar194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाए गए एक्शन प्लान में हरियाणा सहित गुरुग्राम के पिछड़ने और लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर ब़ृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने गुरुग्राम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को गुरुग्राम-मानेसर में विंटर एक्शन प्लान पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए अब तकनीक और निगरानी तंत्र मजबूत किया जाएगा। कचरा संवेदनशील स्थानों पर एआइ आधारित कैमरों से नजर रखी जाएगी, जबकि ड्रोन और पीएम 2.5 सेंसर से प्रदूषण के स्तर की निगरानी होगी।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

