National
Uttarakhand Weather: अक्टूबर की विदाई में बदला मिजाज, ठंड का एहसास... आज कैसा रहेगा मौसम?
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । शहर में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली है। इस दौरान आसमान में हल्के घने बादल छाए रहे, जबकि दोपहर को कुछ देर के लिए हल्की बरसात हुई। जिसके बाद मौसम खुलने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिस
लेखक Uday Seth97K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । शहर में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली है। इस दौरान आसमान में हल्के घने बादल छाए रहे, जबकि दोपहर को कुछ देर के लिए हल्की बरसात हुई। जिसके बाद मौसम खुलने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसने ठंड का एहसास दिलाया।
अक्टूबर की विदाई करते हुए मौसम ने ठंडक का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों से सुबह के समय धूप होने से तापमान थोड़ा गर्म रहा। वहीं शुक्रवार को आसमान में बादल छाने के साथ ही मौसम में थोड़ा ठंडापन दिखा। इस दौरान सुबह से ही हल्की ठंडी हवाएं अपना एहसास दिला रही थीं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)