National
UP: इटावा-बरेली हाईवे पर हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, आरोपी ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। बाइक से सातनपुर मंडी में बने मकान में आ रहे पूर्व सैनिक की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। टैंकर का पहिया पूर्व सैनिक के ऊपर से निकल गया, जिससे उनके धड़ से नीचे का हिस्सा कुचल गया। आसपास के लोगों
लेखक Dheeraj Agnihotri199K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। बाइक से सातनपुर मंडी में बने मकान में आ रहे पूर्व सैनिक की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। टैंकर का पहिया पूर्व सैनिक के ऊपर से निकल गया, जिससे उनके धड़ से नीचे का हिस्सा कुचल गया। आसपास के लोगों ने टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्वजन भी मौके पर आ गए।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सूरजुपुर निवासी 62 वर्षीय पूर्व सैनिक राजकुमार का एक मकान सातनपुर मंडी के पास है। सोमवार को वह बाइक से सातनपुर मंडी आ रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे इटावा-बरेली हाईवे पर गांव पपियापुर के पास से वह गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार ने आगे चल रहे गैस टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह टैंकर के पहिये के नीचे आ गए। पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे राजकुमार का धड़ से नीचे का हिस्सा कुचल गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
