जागरण संवाददाता, गोपेश्वर। बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
बदरीनाथ से उड़ान भरकर पांडुकेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ, हादसे के क्या कारण रहे, इसकी जांच शनिवार को होगी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम शनिवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी। हेलीकॉप्टर जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के स्वजन भी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच जाएंगे।