National
स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च में MP देश में 27वें नंबर पर, सालभर में प्रति व्यक्ति सिर्फ 2,033 रुपये खर्च कर रही सरकार
राज्य ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार वर्षभर में स्वास्थ्य पर प्रति व्यक्ति मात्र 2,033 रुपये खर्च कर रही है। वहीं, लोगों को अपनी जेब से 1,947 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। अन्य स्रोतों से 230 रुपये खर्च मिला लें तो कुल खर्च 4,
लेखक Digital Desk90K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार वर्षभर में स्वास्थ्य पर प्रति व्यक्ति मात्र 2,033 रुपये खर्च कर रही है। वहीं, लोगों को अपनी जेब से 1,947 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। अन्य स्रोतों से 230 रुपये खर्च मिला लें तो कुल खर्च 4,210 रुपये है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल हेल्थ अकाउंट्स की 2023-24 की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। स्वास्थ्य पर शासकीय खर्च के मामले में (सबसे कम) मध्य प्रदेश बहुत पीछे है। देश में उसका 27वां स्थान है। प्रदेश अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का केवल 1.3 प्रतिशत ही स्वास्थ्य पर सरकारी तौर पर खर्च कर रहा है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)