जागरण टीम, लखनऊ। UP Weather Today: यूपी का मौसम अब बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि 11 अक्टूबर और 14 से 16 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं,  12 और 13 अक्टूबर के दौरान राज्य के इसी हिस्से में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में अब तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के दौरान कोई विशेष बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच तापमान में भी वृद्धि होगा।