National
'हमारा काम डरना नहीं, डर को हराना है...', नाना पाटेकर ने UP पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिया था खास मैसेज
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। “हमारा काम डरना नहीं, डर को हराना है...” यह बात नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म में कहा था। साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म में नाना पाटेकर का संवाद
लेखक Hemant Kumar Srivastava51K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। “हमारा काम डरना नहीं, डर को हराना है...” यह बात नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म में कहा था। साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म में नाना पाटेकर का संवाद अब उनके प्रशंसकों के साथ पुलिस महकमे को भी याद रहेगा।
फिल्म में डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर होने वाली ठगी से बचने का संदेश देने वाले नाना के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने विलक्षण अभिनय से नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

-1795835073175.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

