National
UP15-FL सीरीज के वीआइपी नंबर चाहिए तो ई-नीलामी में आइये, कराना होगा पंजीकरण
मेरठ (वि.)। निजी (गैर व्यवसायिक) वाहनों के लिए नवीन पंजीकरण सीरीज यूपी15-एफएल के वीआइपी एवं फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आज से आरंभ होगी। एआरटीओ (प्रशासन) विकास कुमार यादव ने बताया कि 23 अक्टूबर अर्थात आज से इसी सीरीज में सम
लेखक Anand Prakash47K पढ़े गए

मेरठ (वि.)। निजी (गैर व्यवसायिक) वाहनों के लिए नवीन पंजीकरण सीरीज यूपी15-एफएल के वीआइपी एवं फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आज से आरंभ होगी। एआरटीओ (प्रशासन) विकास कुमार यादव ने बताया कि 23 अक्टूबर अर्थात आज से इसी सीरीज में समस्त नए निजी वाहनों का पंजीकरण कराया जाएगा। इस सीरीज में वीआइपी नंबर प्राप्त करने को ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए https://vahan.parivahan.gov.inVIP/Choice(Fancy)fancy पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पंजीकरण कराया जा सकता है।



