जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इससे तापमान में करीब पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से ठंड बढ़ेगी। रविवार सुबह मुरादाबाद में मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग छाता का सहारा लेकर बाजार में निकले।
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 18 नवंबर के बीच प्रदेश के दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तापमान में कमी के साथ सुबह और देर रात कोहरे का असर भी बढ़ सकता है।