National
UP Weather: बदलेगा यूपी का मौसम, दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; सुबह छाएगा कोहरा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवंबर माह अब धुंध, कोहरे और स्माग की चादर में लिपटने लगा है। हल्की ठंडक के बीच हवा में घुली धुंध ने सड़कों पर दृश्यता कम कर रही है। शुक्रवार को राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कोहरा, धुंध
लेखक Maneesha Goswami105K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवंबर माह अब धुंध, कोहरे और स्माग की चादर में लिपटने लगा है। हल्की ठंडक के बीच हवा में घुली धुंध ने सड़कों पर दृश्यता कम कर रही है। शुक्रवार को राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कोहरा, धुंध और स्माग का असर दिखाई दिया। आसमान में छाई धुंध के कारण सूरज धुंधला नजर आया।
पूरे दिन राजधानी लखनऊ कोहरे, धुंध और स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कहीं रास्ता साफ देखने में परेशानी हुई तो कहीं आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।



