National
UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे यूपी में सर्दी का अहसास, कोहरे-धुंध के बीच गिरेगा तापमान
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बदलते मौसम के बीच प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दिन में धूप से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले
लेखक Maneesha Goswami194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बदलते मौसम के बीच प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दिन में धूप से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत हैं।
नवंबर के हर सप्ताह में राजधानी सहित आसपास के जिलों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह में सुबह कोहरा और दिन में धुंध के पहरे की संभावना है। साथ ही, नवंबर के तीसरे सप्ताह में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।



