National
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, बरेली सबसे ठंडा शहर; आज लखनऊ में कोहरे की आशंका
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का असर तेज होने लगा है। मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में तापमान तेजी से
लेखक Digital Desk188K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का असर तेज होने लगा है। मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में तापमान तेजी से नीचे लुढ़का है। 16 डिग्री तापमान के साथ बरेली राज्य के सबसे ठंडे शहरों में शुमार रहा, जबकि बहराइच में पारा 16.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 17 डिग्री दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार लगभग शून्य रहने और वातावरण में नमी का स्तर 94 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण सुबह और रात के समय धुंध और कोहरे का असर बढ़ गया है।



