डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather Today: दीपावली के बाद अब मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। यूपी के कई जिलों में सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध छाई रही। राजधानी लखनऊ में दीपावली के दौरान हवा काफी खराब हो गई। लालबाग और तालकटोरा अलीगंज जैसे इलाकों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार हो गया। बात अगर आगरा की करें तो यहां सोमवार को सुबह धुंध छाई रही और करीब आठ बजे धूप निकलने से धुंध छंट गई।