National
UP Weather: चक्रवात अकवान के अवशेष से वाराणसी में बदला मौसम, आज बारिश और कल से गिरेगा पारा
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के अवशेष का असर पूर्वांचल के मौसम पर दिखने लगा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिन भर धूप नहीं निकली और कुछ क्षेत्रों में हल्की बू
लेखक Shailesh Asthana68K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के अवशेष का असर पूर्वांचल के मौसम पर दिखने लगा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिन भर धूप नहीं निकली और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादलों और नमी के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान के अवशेष उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में केंद्रित हैं। इसके प्रभाव से पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में रविवार को छिटपुट वर्षा हो सकती है। दूसरे दिन भी बादलों के बने रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और न्यूनतम तापमान में थोड़ी और वृद्धि हो सकती है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


