जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश से अर्णब चक्रवात का असर खत्म होने के बाद सोमवार से मौसम साफ हो गया है, लेकिन सुबह हल्की कोहरा और दिन के पारे में गिरावट के बीच ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।
दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी होती है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन राज्य के अधिकांश हिस्से में वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। बारिश को लेकर फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है।