प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली राजग सरकार के करीब 12 वर्ष के कार्यकाल में कॉरपोरेट को कई सहूलियतें दी गई हैं। कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी कटौती इनमें सबसे प्रमुख है।
सरकार ने 2019 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत से घटा कर 22 प्रतिशत कर दिया था। इससे सरकारी खजाने को बड़ा झटका लगा।
इसके पीछे सरकार का सोच था कि टैक्स में कटौती से कंपनियों को जो बचत होगी, उसका इस्तेमाल वह कारोबार के विस्तार और निवेश पर करेंगे। इससे ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलेंगी और अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज होगी। हालांकि जमीन पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।