National
UP Weather Today: मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के वक्त हुई बारिश के बाद फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के वक्त हुई बारिश के बाद फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी रहने के आसार हैं।
हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उप्र में 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि मेरठ समेत 9 जिलो में बारिश के आसार बने हुए हैं।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

