जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: पिछले दो दिनों से धुंध, स्माग और कोहरे के चादर में लिपटी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। राजधानी में रविवार को धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। आसमान साफ होने के साथ ही दृश्यता में भी सुधार हुआ और धुंध का असर पहले के मुकाबले कम नजर आया। धूप निकलने के बाद भी हवा की सेहत में खास सुधार नहीं हुआ। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार तीसरे दिन भी 300 के पार बना रहा। वहीं, पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई।