जागरण संवाददाता, कानपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित सूची में क्षेत्र के नेताओं को तीन श्रेणियों में प्रतिनिधित्व मिला है। इनमें स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं।