जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भाषण के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर AI और डीपफेक तकनीक से भ्रामक वीडियो बनाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि 22 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ में हुई जनसभा की वास्तविक रिकॉर्डिंग के साथ डिजिटल छेड़छाड़ कर नितिन नवीन के नाम से ऐसे बयान प्रसारित किए गए, जो उन्होंने दिए ही नहीं थे।