जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान के लिए जिले में 13-13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र का विकल्प दिया गया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र के अलाव अन्य विकल्प दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अजीत कुमार सिंह का कहना है कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में पारदर्शिता के लिए ऐसे मतदाता, जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गए हैं, उन्हें अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।