एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल (10th) एवं इंटरमीडिएट (12th) बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्य भर के सेंटर्स का निर्धारण कर दिया गया है। यूपी बोर्ड द्वारा सेंटर लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवाई गई है। बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 7,526 केंद्र निर्धारित किये गए हैं।