National
UP Board 2027: छात्रों के पास शैक्षिक विवरण सुधारने का अंतिम मौका, 12 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
जागरण संवाददाता, बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। परिषद की वेबसाइट दो से 12
लेखक Manees Pandey46K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। परिषद की वेबसाइट दो से 12 नवंबर की मध्यरात्रि तक संशोधन के लिए खुली रहेगी।
क्षेत्रीय बोर्ड सचिव रेखा दिवाकर के अनुसार प्रधानाचार्य पोर्टल पर लागइन कर विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय, वर्ग, लिंग, जाति, हिंदी या अंग्रेजी माध्यम और फोटो में संशोधन कर सकेंगे। कक्षा 11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के गलत अनुक्रमांक को भी सुधारा जा सकेगा।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)