जागरण संवाददाता, मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा ने अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसकी महत्वपूर्ण कड़ी कान्हा की नगरी बनेगी। परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में 16 और 17 नवंबर को होने वाली दो दिवसीय चिंतन बैठक में भाजपा प्रदेश की चुनावी रणनीति को धार देने के साथ संगठन की जड़ों को और मजबूत करने का खाका तैयार करेगी।