एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से राज्य में विभिन्न विषयों के लिए सहायक आचार्य यानी कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने जा रहे आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।