जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। गाड़ी चोरी की शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के भीतर दुर्गापुर के कोक ओवन थाना पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद से चोरी हुई टाटा सूमो बरामद करने के साथ-साथ उत्तर 24 जिले के निवासी मनोज चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया था।
वह आरोपित शनिवार की मध्य रात लॉकअप के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया, जिसकी भनक भी पुलिस को नहीं लगी। घटना सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।