विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ उप्र के चुनाव में निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर निवासी अनुराग पांडेय फिर सदस्य निर्वाचित घोषित हुए हैं। कौंसिल सचिव रामकिशोर शुक्ल की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। द्वितीय वरीयता मतों की गिनती के दौरान प्रत्याशी क्रमांक 183 नीरज दूबे एलिमिनेट हुए। उनकी गिनती में अनुराग को 12 मत और मिले। इससे अनुराग ने जीत के लिए निर्धारित 7088 मतों का कोटा पूरा कर लिया।