National
आगरा की चार महिला क्रिकेटर्स ने मारी बाजी, UP अंडर-23 टीम में चयनित
जागरण संवाददाता, आगरा। महिला क्रिकेट में आगरा की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। शहर की चार महिला क्रिकेटरों का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से आगरा के क्रिकेट जगत में खुश
लेखक Digital Desk126K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। महिला क्रिकेट में आगरा की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। शहर की चार महिला क्रिकेटरों का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से आगरा के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। चयनित खिलाड़ियों में दिशा सिंह, संपदा दीक्षित, सुप्रिया अरेला और रामा कुशवाह शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि इस वर्ष भी आगरा की चार महिला खिलाड़ियों का यूपी अंडर-23 टीम में चयन होना शहर के लिए गर्व की बात है। चयनित खिलाड़ियों में संपदा दीक्षित दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं, जबकि दिशा सिंह दाएं हाथ की मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


