जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड विधान परिषद सदस्य का चुनाव शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे जिले के 152 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की शुरुआत हुई। जनपद में 1,15,019 मतदाताओं के नाम स्नातक एमएलसी चुनाव में हैं।
शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार काफी धीमी नजर रही। आठ बजे से लेकर 10 बजे के बीच महज 2.85 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। वहीं इसके बाद कुछ रफ्तार बढ़ी और दोपहर 12 बजे तक 9.54 प्रतिशत मतदान हुआ।