National
Tigri Mela: तिगरी मेले की तैयारियों के बीच बढ़ा जलस्तर, ट्रैक्टर-बाइक दलदल में फंसे, श्रद्धालुओं की बढ़ सकती है टेंशन
संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, सेक्टर 17
लेखक Asif Ali132K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, सेक्टर 17 से 24 तक अधिक वाटर लेवल के चलते सड़कों पर बनी दलदल मुसीबत बन गई है।
स्थिति यह है कि निर्माण सामग्री लेकर पहुंच रहे ठेकेदारों के ट्रैक्टर और मेला क्षेत्र का जायजा लेने जा रहे युवकों की बाइक तक दलदल में फंस रही हैं। ऐसे में समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
