जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Nagar Nigam EPF Scam : सफाई मजदूरों के ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की राशि जमा नहीं करने के गंभीर मामले में भागलपुर नगर निगम प्रशासन ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। रविवार को अवकाश के बावजूद नगर निगम सभागार में जिला कोषागार पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय जांच समिति ने दोनों सफाई एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में सीबीएस और साइन एंड स्टैंडर्ड एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।