National
मध्य प्रदेश: TI हत्याकांड के आरोपी मोहिन की ब्रेन हैमरेज से मौत, मनीष जायसवाल वडोदरा से गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव के टीआई रहे दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के मामले में अवैध शराब से जुड़े नेटवर्क के आरोपित मोहिन जायसवाल निवासी अहमदाबाद की रविवार को ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई।
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव के टीआई रहे दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के मामले में अवैध शराब से जुड़े नेटवर्क के आरोपित मोहिन जायसवाल निवासी अहमदाबाद की रविवार को ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। हत्याकांड व अवैध शराब नेटवर्क की जांच में लगी एसआईटी अहमदाबाद में उस पर नजर रखे हुए थी।
करीब दो दिनों से मोहिन का उपचार चल रहा था। सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसी मामले में फरार आरोपित मनीष जायसवाल को पुलिस ने गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार किया है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


