डिजिटल डेस्क, गुना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के 14वें दिन गुना जिले के चांचौड़ा ब्लॉक स्थित ग्राम गुंजारी में मीडियाकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने देवास के खातेगांव में टीआई हत्याकांड पर सवाल उठाया कि क्या अवैध शराब माफिया पर सरकार का बुलडोजर चलेगा! इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवार पर भी शराब कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया।