National
स्पेशल TET में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा टीचर गिरफ्तार, 70000 में तय हुआ था पास कराने का सौदा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चारबाग स्थित बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स कालेज में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह शामिल होने पहुंचे साल्वर को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित एक निजी विद्यालय
लेखक Avaneesh Kumar Mishra131K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चारबाग स्थित बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स कालेज में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह शामिल होने पहुंचे साल्वर को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। बायोमेट्रिक मिलान के दौरान आधार कार्ड में गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ।
दस्तावेजों की जांच में आधार कार्ड फर्जी मिलने पर उसकी पोल खुल गई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान फतेहपुर के शांतिनगर निवासी नेहाल अहमद के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह फतेहपुर के हथगाम क्षेत्र निवासी अभ्यर्थी विश्वनाथ कुमार वर्मा के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)