National
शिक्षामित्रों को विशेष TET से बाहर रखना भेदभाव नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार को दिए 2028 तक 6 टीईटी आयोजित करने के आदेश
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शिक्षामित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल करने की मांग अस्वीकार कर दी है। कोर्ट ने कहा कि नियमित पदों पर नियुक्त सहायक अध्यापकों और शिक्षामित्रों की
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए
-1793824149058.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शिक्षामित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल करने की मांग अस्वीकार कर दी है। कोर्ट ने कहा कि नियमित पदों पर नियुक्त सहायक अध्यापकों और शिक्षामित्रों की सेवा स्थिति अलग-अलग है। ऐसे में विशेष टीईटी से शिक्षामित्रों को बाहर रखना भेदभाव नहीं है।
हालांकि, उन्हें टीईटी पास करने के पर्याप्त अवसर देने के लिए राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को 31 अगस्त 2028 तक कम से कम छह नियमित टीईटी परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने वसीम अहमद की विशेष अपील पर पारित किया है। अपील में दो सितंबर 2026 के शासनादेश और तीन सितंबर को जारी विज्ञापन को चुनौती दी गई थी।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
