National
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड, ई-टिकट पर TDR की भी जरूरत नहीं
जागरण टीम, लखनऊ। जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निरस्त करने के निर्णय से खड़ी हुई परेशानी के बीच रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को उनके टिकट के भुगतान क
लेखक Digital Desk93K पढ़े गए

जागरण टीम, लखनऊ। जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निरस्त करने के निर्णय से खड़ी हुई परेशानी के बीच रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को उनके टिकट के भुगतान का पूरा रिफंड किए जाने का आदेश जारी किया है।
ई-टिकट पर भी कोई टीडीआर दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। उत्तर-मध्य रेल जोन से चलने-गुजरने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस समेत 70 से अधिक ट्रेनें रद की गई हैं तो उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित आधा दर्जन ट्रेनें और पूर्वोत्तर रेलवे से सात ट्रेनें निरस्त की गई हैं।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
