National
सूरत की नौकरी छोड़ी, टीचर का बेटा बना देश का न्यूक्लियर साइंटिस्ट; फरीदाबाद के निशांत की Succes Story
निभा रजक, फरीदाबाद। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो गांव की छोटी-सी गलियों से निकलकर भी सफलता के बड़े आसमान तक पहुंचा जा सकता है।
लेखक Nibha Rajak169K पढ़े गए

निभा रजक, फरीदाबाद। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो गांव की छोटी-सी गलियों से निकलकर भी सफलता के बड़े आसमान तक पहुंचा जा सकता है।
तिगांव क्षेत्र के गांव सदपुरा निवासी निशांत वशिष्ठ ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से इस बात को सच साबित कर दिखाया है। कभी किताबों के बीच बैठकर अपने भविष्य के सपने संजोने वाले निशांत आज नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र में न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर नई पहचान बना चुके हैं।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


