संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के समीप रविवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने गई एसटीएफ की टीम पर हमला कर दिया गया।
आरोप है कि स्मैक तस्करों ने एकजुट होकर जवानों पर लाठी-डंडे और लोहे की रड से हमला किया। इस दौरान छह जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।