जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर की जनता को साइबर अपराध से बचने के लिए साइबर क्राइम थाना पुलिस अब जागरूकता अभियान चलाएगी। पुलिस शहर की पॉश कॉलोनियों, स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में भी लोगों के जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों पर लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम संग मिलकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। ताकि आमजन को जाम से निजात मिल सकें।
यह बात एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने रविवार को आयोजित दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में जनता द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कही। प्रस्तुत हैं लोगों के सवाल और एसएसपी के जवाब के मुख्य अंश...।