National
जहांगीर, हजारी, मुदस्सिर... किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के बाद 3 आतंकियों के पोस्टर जारी; 30 लाख का इनाम घोषित
डिजिटल डेस्क, जम्मू। किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या के मामले में शामिल आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने चेकपॉइंट्स पर संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें लगाई हैं और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले के लिए इ
लेखक Digital Desk190K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जम्मू। किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या के मामले में शामिल आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस ने चेकपॉइंट्स पर संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें लगाई हैं और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है।
जिला पुलिस ने तीन सक्रिय आतंकियों की तस्वीरों वाला पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन के नाम और तस्वीरें दी गई हैं।



