डा. प्रणेश, जागरण, साहिबगंज। झारखंड में चुनाव आयोग के एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर की गई जालसाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में फर्जीवाड़े की हद तब उजागर हुई, जब मिता देवी नाम की एक हिंदू महिला का नाम बदलकर फातिमा बीबी दर्ज किया गया। नियम-कानून को ताक पर रखकर नेजामुद्दीन मोमिन उसका पिता बन बैठा।