राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत फार्म-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए 8,59,162 आवेदन प्राप्त हुए हैैं। इस तरह, प्रारुप मतदाता सूची में दर्ज 2,21,01,249 मतदाताओं में नए मतदाताओं के समावेशन से 3.89 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि यह चुनाव आयोग की अपेक्षा के अनुरूप काफी कम है।
आयोग को इस पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाताओं की संख्या में कम से कम आठ प्रतिशत की वृद्धि की अपेक्षा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने फार्म-6 प्राप्त करने तथा उसके डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए हैं।